हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान को लेकर पाटन मंडल में कार्यशाला संपन्न!

पाटन (पलामू ): भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल कार्यालय आरपीएम मैरिज हॉल में कार्यशाला आयोजित कर बैठक किया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा किया गया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी पलामू के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे प्रभारी के रूप में मौजूद रहे!कार्यशाला में नरेंद्र कुमार पांडे के द्वारा बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान चलाने की कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके उल्लेख में आज भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल कार्यालय में भी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के रूप में सभी भारतवासियों मानते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारत के सभी घरों में हर घर तिरंगा के माध्यम से तिरंगा झंडा लगाने का कार्य करते हैं साथ ही साथ देश के लिए जो अपनी मातृभूमि के लिए शहीद हो चुके हैं उनके परिवारजनो को सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा शहीद स्मारक पर साफ सफाई कर शहीद स्मारक पर माला पहनाने का निर्णय लिया गया है
वहीं बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने तिरंगा कार्यक्रम अभियान को लेकर पाटन मंडल के 11 शक्ति केन्द्र का प्रभारी नियुक्त करते हुए कहा कि सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी अपने अपने शक्ति केंद्रों पर सभी बूथों के अध्यक्ष के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान में लग जाए
बैठक में नरेंद्र कुमार सिंह भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य वशिष्ठ पांडे, भाजपा मंडल महामंत्री प्रदीप चंद्रवंशी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी भाजपा मंडल मंत्री पशुपति शर्मा भाजपा जिला महिला मोर्चा मंत्री पिंकी विश्वकर्मा भाजपा मंडल मंत्री अर्जुन तिवारी भाजपा मंडल मंत्री पूनम देवी भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष रविनाथ साव अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह बरवाडीह पंचायत संयोजक गुड्डू कुमार सिंह सतुआ पंचायत संयोजक गिरेन्द्र कुमार सिंह शर्मा पंचायत सहसंयोजक महेंद्र साव राम आधार साव बूथ अध्यक्ष राजीव कुमार पांडे ललन भुइया अशोक कुमार चंद्रवंशी प्रमोद साव रेखा सिंह अशोक साव प्रदीप मिश्रा बैजनाथ दुबे उपस्थित रहे