पांकी के डंडार कला गांव में सर्पदंश से युवक की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

0
97fb8fd1-ce46-4044-8373-244a0b36512c

पांकी के डंडार कला गांव में सर्पदंश से युवक की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

*पांकी प्रखंड के डंडार कला पंचायत के डंडार कला बिचला टोला निवासी संतोष भुईया उम्र लगभग 31 वर्ष की सर्पदंश से मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात संतोष भुईयां को घर के समीप करैत सांप ने काट लिया था, घटना के बाद से उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई थी लेकिन उनके परिजनों ने झाड़ फूंक के चक्कर में इधर-उधर ले जाकर समय नष्ट कर दिए, जब उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसे लातेहार के तुम्बागड़ा नवजीवन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, सोमवार को युवक के मौत होने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पर कर गया वहीं उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आपको बता दें कि सर्पदंश से मौत होने के बाद युवक का शव अंत्य परीक्षण के लिए मेदनीनगर ले जाया गया है वहीं पंचायत के जनप्रतिनिधि समेत प्रबुद्ध जनों ने घटना को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *