निर्मित शिव मंदिर में सावन के प्रारंभ होते ही सोमवारी की पूजा को लेकर उमड़ी भक्तो की भीड़

0
e71c9850-aa2f-4615-91f7-a7f46f5ede31

गढ़वा: डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत अंर्तगत ग्राम नावाडीह- टोरीकला ग्राम स्थित जोगिया पहाड़ी पर निर्मित शिव मंदिर में सावन के प्रारंभ होते ही सोमवारी की पूजा को लेकर काफी भीड़ रही।सबसे पहले दर्जनों गांव के श्रद्धालु जोगिया पहाड़ी से कांवर यात्रा निकाल कर देवगणा ग्राम स्थित दानरो व चहेलिया नदी के संगम स्थल पहुँचे जहां पंडित मृत्युंजय पांडेय ने सभी को वैदिक मंत्रोच्चार के कलस में जल भरवाया जहाँ से पुनः सभी श्रद्धालु पहाड़ी स्थित शिव मंदिर पहुंचे जहाँ शिवलिंग व जोगिया बाबा का जलाभिषेक किया।इसको लेकर श्रद्धालु दूर-दूर से पहुँचे थे।इस दौरान एक माह तक चलने वाले मेले का भी शुरुआत किया गया। जोगिया बाबा मंदिर निर्माण समिति के लोगों के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है ।यहां पहाड़ी पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पानी व प्रसाद की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक वर्ष सावन व महाशिवरात्रि के मौके पर पहाड़ी स्थित मंदिर में पूजन किया जाता है तथा मेले का भी आयोजन किया जाता है।मंदिर निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि पहाड़ी स्थित शिवलींग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन व पूजन कर अपनी मन्नते माँगते है और पूरा होने पर विशेष रूप से पूजा अर्चना करते है।पहाड़ी स्थित जोगिया बाबा की महत्ता भी कम नहीं है।बाबा भोलेनाथ व जोगिया बाबा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।पूजा को सफल बनाने में कमिटी के सभी लोग लगे रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *