गढ़वा: नगर ऊंटारी के +2 उच्च विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जिला परिवहन कार्यालय, गढ़वा की ओर से राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय, नगर ऊंटारी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गोपी उरांव ने किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
मौके पर थाना प्रभारी नगर ऊंटारी, सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री संजय बैठा, श्री विनय रंजन तिवारी, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट श्री नीरज पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संदेश: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

You may have missed