नक्सलियों का फतवा जारी घर से सभी को बाहर निकाल कर घरों में जड़ा गया ताला
सतन गंझू अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़ कर हुए गायब।
नक्सली सबजोनल कमांडर ने मचाया जमकर उत्पात दो वाहन को किया आग के हवाले
सुनील कश्यप चतरा
9431365631
चतरा लावालौंग थाना क्षेत्र के लेम्बोडीह-विशनपुर
गांव में आज अहले सुबह पत्रकारों की टीम जब पीड़ित सतन गंझू के घर का खबर लेने पहुंचा तो लोग कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे ,
सभी अफसोस कर दुख व्यक्त कर रहे थे कि नक्सली पहले जब गांव में आया करता था तो गांव के लोगों को एक जगह पर इकठ्ठा कर जुर्म करने वाले के विरुद्ध सारी बात को सार्वजनिक किया करते थे, और उसे क्षमा देते हुए छोड़ दिया करते है या फिर पुख्ता जुर्म मिलने पर इस तरह की विध्वंसक करवाई किया जाता था।
बीते रात माओवादी नक्सलियों ने अपने समर्थकों के साथ
सतन गंझु के घर पहुँच कर उन्हें खोज रहे थे,
नहीं मिलने पर घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर व सवारी वाहन को आग के हवाले कर दिया ।
ग्रामीणों के अनुसार सतन गंझू मेहनतकश किसान था थोड़ा पंचायत स्तर के मनरेगा के कार्यों में हाथ बटाता था। इतना बढ़ा घटना उसके साथ किस वजह से हुआ क्षेत्र के लोगो में भय व्याप्त है।
घटना को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार के अफवाह की बाजार गर्म है और लोग इसी बहाने अपने दुश्मनों को एक दूसरा को फ़साने की रणनीति तैयार कर रहे है बाहर भीतर की खेल शुरू हो गया।
घटना के पीछे मामला क्या है जो अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका।

