“मंदिर पर कांग्रेस का कब्ज़ा – मंदिर की जमीन पर बना कार्यालय?”

भारत माता चौक (साहित्य समाज चौक) डाल्टनगंज स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर को कैसे कांग्रेस समर्थक लोगों ने घेर कर उसको एक तरह से कब्जा करने जैसा कुत्सित प्रयास किया है, जहां अधिकांश जमीन मंदिर समिति का है लेकिन कांग्रेस का जिला कार्यालय बनाकर मंदिर का क्या हाल किया गया है तस्वीर में देखें । कल मैं इस मुद्दे पर सुबह 9:30 बजे लाईव आऊंगा और आप सबको दिखाऊंगा कि कैसे कुछ चंद पैसा सहयोग के रुप में देकर तुलसी मानस मंदिर के मुख्य गेट पर कांग्रेस का चिन्ह बनाना ये इनके चाल और चरित्र को दर्शाता है । क्या मैं कहीं किसी कमिटी को सहयोग करुंगा तो उस कमिटी को अपने अनुसार हाईजैक करके चलाने लगूंगा । ये गंदी राजनीति है आवाज बहुत मजबूती से उठेगी और बात दूर तलक जाएगी ।