निर्मला सीतारमण से मिले सुवेंदु अधिकारी, टी-गार्डन व टेक्सटाइल क्षेत्र के मुद्दों पर हुई चर्चा
निर्मला सीतारमण से मिले सुवेंदु अधिकारी, टी-गार्डन व टेक्सटाइल क्षेत्र के मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर टी-गार्डन श्रमिकों और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद अधिकारी ने कहा कि उन्होंने दो विशेष क्षेत्रों से संबंधित विषय वित्त मंत्री के समक्ष रखे, जिन पर सकारात्मक बातचीत हुई और वित्त मंत्री ने भी रुचि दिखाई।
एक अन्य बैठक को लेकर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि आगे और जरूरत पड़ने पर आवश्यक सहयोग मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “यह तो पहली झांकी है, अभी बहुत कुछ बाकी है।” अधिकारी ने संकेत दिया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल से जुड़े अन्य मुद्दों को भी संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा।

