करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, पांकी के उकसू गांव में पसरा मातम

करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत: पांकी के उकसू गांव में मातम, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने MMCH पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

​पांकी/मेदिनीनगर: पांकी प्रखंड की ढूब पंचायत अंतर्गत उकसू गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक रीतेश कुमार की असामयिक मौत हो गई। मृतक गांव के निवासी अनिल सिंह के पुत्र थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
​मिली जानकारी के अनुसार, रीतेश कुमार काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए ले गए, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
​घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) भेज दिया। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने मेदिनीनगर MMCH पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा प्रदान करने और क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है।