स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने उपायुक्त से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने की उपायुक्त से मुलाकात
स्वतंत्रता संग्राम में पलामू का बड़ा ही गौरवपूर्ण इतिहास रहा है ।यहां कई भाईयों की जोड़ी ने आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जेल की यातनाएं सहीं।उनमें प्रमुख रहे गणेश प्रसाद वर्मा- नंदकिशोर प्रसाद वर्मा, वेद भसीन – तीर्थ भसीन, यदुवंश सहाय-उमेश्वरी चरण, नीलकंठ सहाय-ऋषि सहाय, हजारी लाल साह-नारायण लाल साह,लक्ष्मी प्रसाद-गौरीशंकर गुप्ता आदि। नंदकिशोर प्रसाद वर्मा की पौत्रवधू शर्मिला वर्मा(सामाजिक कार्यकर्ता), महावीर प्रसाद की नतिनी रानू सिन्हा और वेद प्रकाश भसीन के पुत्र प्रेम प्रकाश भसीन (काष्ठ शिल्पकार) ने कल उपायुक्त पलामू से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा ।जिनमें इनके और अन्य क्रातिकारियों के नाम पर विभिन्न सड़कों के नामकरण की मांग, नगर आयुक्त आवास कैंपस स्थित शिलापट्ट पर अंकित त्रुटिपूर्ण नामों में सुधार की मांग और राष्ट्रीय पर्वों में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने की मांग शामिल है। उपायुक्त महोदय ने इन मांगों पर शीघ्र ही विचार करने का आश्वासन दिया ।परिजनों ने पत्रकार प्रभात मिश्र सुमन द्वारा लिखित पुस्तक पलामू के क्रांतिकारी उपायुक्त महोदय को उपहार स्वरूप प्रदान किया,और बुके नहीं बुक देने की परंपरा का निर्वहन किया