गिरिडीह में आज से श्री श्याम प्रभु का 47वां वार्षिक महोत्सव, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

गिरिडीह। श्री श्याम सेवा मंडल गिरिडीह के द्वारा आयोजित श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 47वाँ वार्षिक महोत्सव कल मंगलवार, 22 सितंबर से श्री महावीर कुटिया मंदिर प्रांगण, कुटिया रोड, रामबाग में शुरू होने जा रहा है। महोत्सव के प्रथम दिन सुबह 9 से 11 बजे तक बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी। दोपहर 2:15 बजे भव्य निशान एवं पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार से बुधवार तक अखंड भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।
महोत्सव में बाबा का भव्य श्रृंगार, दरबार, अखंड ज्योत, सवामणी एवं छप्पन भोग विशेष आकर्षण के केंद्र में रहेंगे।
आयोजन समिति ने सभी श्याम प्रेमियों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होकर बाबा श्री श्याम के दर्शन एवं भजन-कीर्तन का लाभ लेने की अपील की है।