गिरिडीह में ‘आरंभ फिटनेस’ जिम का उद्घाटन, बाबूलाल मरांडी ने किया शुभारंभ

गिरिडीह-पचंबा मुख्य मार्ग पर स्थित यामाहा शोरूम के ऊपर नवनिर्मित ‘आरंभ फिटनेस’ (Aarambh Fitness) जिम का विधिवत उद्घाटन झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया।
कार्यक्रम में जिम संचालक कुंदन सिंह एवं गौरव ने मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया और आरंभ फिटनेस की सुविधाओं एवं उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिम में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण VIVA कंपनी की जिम मशीनें लगाई गई हैं, जिससे शहरवासियों सहित नगर से सटे ग्रामीणों को भी बेहतर फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
जिम संचालक कुंदन सिंह एवं गौरव ने कहा कि आरंभ फिटनेस का उद्देश्य गिरिडीह के लोगों को आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य बुद्धिजीवी, प्रबुद्धजन एवं नागरिक, युवा वर्ग, राजनीतिक नेता, कार्यकर्ता सहित आरंभ फिटनेस से जुड़े सदस्य एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रमुख उपस्थिति में भाजपा महानगर एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष रणजीत राय, महेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मिथुन चन्द्रवंशी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंजीनियर विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, अंजय रंजन सिंह, गोंडा जिला प्रभारी सुरेश साहू, भाजपा युवा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा देवघर प्रभारी यदुनंदन पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी अशोक उपाध्याय, जिला महामंत्री संदीप डांगेच, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, जिला मंत्री संगीता सेठ, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व नगर महापौर सुनील पासवान, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अर्जुन वर्मा, जदयू प्रदेश मंत्री सरजू गोप, मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा, खिरोधर दास, अजय सिंह, प्रकाश यादव, मंडल महामंत्री राज किशोर साहू, ईनोद साहू, संतोष राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा कुमारी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा, फणींदर सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, अजय रंजन, कविराज, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दीपक पंडित, अरविंद चंद्र राय, उमाचरण पहाड़ी, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, उमाशंकर सिंह, डॉक्टर शशी भूषण प्रसाद, गोविंद सिंह, संतोषी श्रीवास्तव, महानंद वर्मा, भोला वर्मा, शंकर वर्मा, मृगेंद्र कुमार, कुणाल सिंह, निशु, निखिल, राकेश, अभिषेक सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के काफी संख्या में बुद्धिजीवी, प्रबुद्ध जन, सम्मानित नागरिक, राजनीतिक दल के नेता एवं कार्यकर्ता, युवा वर्ग शामिल रहे।
सभी उपस्थितजनों ने आरंभ फिटनेस की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जिम संचालकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।