हरिहरगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी कई बैंकिंग सुविधाएं

हरिहरगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी कई बैंकिंग सुविधाएं

हरिहरगंज (पलामू)। हरिहरगंज में थाना के समीप आरबी पैलेस में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख नीलमणि ने फीता काटकर किया। शाखा प्रबंधक सुजीत तुर्की ने बताया कि नई शाखा में विभिन्न वर्गों के ग्राहकों के लिए बैंक खाते खोलने के साथ जीरो बैलेंस खाते और स्वास्थ्य बीमा सहित कई बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नई शाखा खुलने से हरिहरगंज एवं आसपास के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह में समाजसेवी जानू चौधरी उर्फ विनोद चौधरी, कृष्णदेव राय, निरंजन गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, अरुण कुमार मिश्रा, राजेश राम, कृष्ण क्रांतिकारी, हरेंद्र सिंह, सरफराज आलम, मोहम्मद नदीम अंसारी सहित बैंक कर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीता प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ. अजय सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया और नई बैंक शाखा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।