नौडीहा बाजार में मक्का खेत में नंगा बिजली तार लगाने से युवक की मौत, आरोपी भाई गिरफ्तार
मक्का के खेत में नंगा तार लगाने से भाई की मौत, आरोपी भाई गिरफ्तार,
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
पलामू पुलिस की अपील – खेत की घेराबंदी में बिजली के नंगे तार का उपयोग न करें, यह संगीन अपराध है
नौडीहा बाजार (पलामू)। नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 80-81/28, दिनांक 27-08-26, धारा 103(1)/238/2(3) भारतीय न्याय संहिता के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह मामला विरेन्द्र भुईयां पिता स्वर्गीय रघुवीर भुईयां, ग्राम फटीया, पोस्ट सरईडीह, थाना नौडीहा बाजार, पलामू के द्वारा अपने भाई संदीप भुईयां की हत्या के आरोप में 1. सुरेश भुईयां 2. कृष्णा भुईयां 3. ललन भुईयां सभी ग्राम चराई, थाना नौडीहा बाजार, पलामू के विरुद्ध दर्ज कराया गया था।
अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि ललन भुईयां पिता कड़ईल भुईयां द्वारा अपनी बाड़ी में मक्का की फसल लगाई गई थी, जिसे उसने नीलगाय से बचाने के लिए मक्का की बाड़ी को नंगा तार से सिंगल फेज में खंभा और बिजली पोल के सहारे अपने खेत को घेर दिया था। इसी दौरान घटना वाले दिन संदीप भुईयां पिता स्वर्गीय रघुवीर भुईयां का नंगा तार में सटने के कारण मृत्यु हो गई थी।
इस अपराध में प्राथमिकी अभियुक्त ललन भुईयां उम्र करीब 57 वर्ष, पिता स्वर्गीय कड़ईल भुईयां, ग्राम उपरीटांड़, थाना नौडीहा बाजार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी –
- ललन भुईयां उम्र करीब 57 वर्ष, पिता स्वर्गीय कड़ईल भुईयां, ग्राम उपरीटांड़, थाना नौडीहा बाजार
बरामदगी – शून्य
छापामारी दल में शामिल –
- पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी निरज कुमार, नौडीहा बाजार
- पुलिस अवर निरीक्षक रोहित नौहान, नौडीहा बाजार
- सहायक अवर निरीक्षक राजेश बैठा, नौडीहा बाजार
- थाना सशस्त्र बल
पलामू पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अपने खेत, जमीन या बाड़ी की घेराबंदी के रूप में बिजली के नंगे तार का उपयोग न करें, इससे किसी व्यक्ति या जानवर की मृत्यु हो सकती है जो एक संगीन अपराध है।


