नौडीहा बाजार में दुर्गा पूजा कमिटी का गठन, नंदन कुमार सिंह बने अध्यक्ष
नौडीहा बाजार में दुर्गा पूजा कमिटी का गठन, नंदन कुमार सिंह बने अध्यक्ष
पलामू। नौडीहा बाजार परिसर में दुर्गा पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर महावीर मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि आलोक यादव ने की, जबकि संचालन आजाद कुमार ने किया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा कमिटी का गठन किया गया। इसमें नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह को अध्यक्ष, अमरेश श्रीवास्तव को सचिव, राकेश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राकेश प्रसाद को संरक्षक और रंजीत कुमार गुप्ता पिंटू को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
वहीं, उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आलोक यादव और आजाद कुमार गुप्ता को दी गई। उप सचिव के रूप में रामनारायण प्रसाद गुप्ता और प्रेम कुमार बल्लू, जबकि उप कोषाध्यक्ष के रूप में छोटू कुमार यादव और जनक कुमार का चयन किया गया।
इसके अलावा मुरारी प्रसाद सोनी और रामाशीष प्रसाद को सह-संरक्षक, प्रेम प्रकाश गुप्ता को सह-मीडिया प्रभारी, फ्रेंड्स क्लब नौडीहा बाजार को पूजा प्रभारी तथा राजीव कुमार गुप्ता को सह-पूजा प्रभारी बनाया गया।
कमिटी में नागेन्द्र प्रसाद सोनिक को संयोजक, पप्पू प्रसाद जायसवाल और राजकिशोर विश्वकर्मा को सह-संयोजक, मनोज प्रसाद सोनिक को यजमान और रोहित कुमार को जलपान प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में बनारसी प्रसाद, मंडल कुमार सोनिक, वैभव कुमार सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कमिटी के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को आपसी सहयोग और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित करने की बात कही।

