दुबई में हिरासत में पलामू के शशि पासवान, रिहाई और वतन वापसी के लिए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
शशि पासवान की रिहाई के लिए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र
डाल्टनगंज/पलामू। झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत दादरा गांव निवासी शशि कुमार पासवान की दुबई में हिरासत से सुरक्षित रिहाई एवं भारत वापसी के मामले में नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चंद्रशेखर आजाद जी ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने 13 नवंबर 2026 को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर जी को पत्र लिखकर आवश्यक कानूनी एवं काउंसलर सहायता तथा सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि शशि पासवान रोजगार के सिलसिले में 26 अप्रैल 2025 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) गए थे, जहां वर्तमान में उन्हें दुबई के अल रशीदिया पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है।
बीते 11 नवंबर को उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सांसद चंद्रशेखर आजाद से अपने पति को दुबई की हिरासत से वापस भारत लाने की भावुक अपील की थी। वहीं, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली थी।
इसके बाद 13 नवंबर को आजाद समाज पार्टी झारखंड के प्रदेश मुख्य संगठन सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता नागमणि रजक ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय काशिफ रजा सिद्दीकी जी के माध्यम से सांसद चंद्रशेखर आजाद जी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर शशि पासवान की वर्तमान स्थिति, हिरासत के आधार एवं कानूनी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी मांगी है। साथ ही उन्हें निष्पक्ष कानूनी सहायता, काउंसलर संरक्षण, परिवार से नियमित संपर्क तथा बकाया वेतन एवं अन्य देय आर्थिक लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।।
वहीं नागमणि रजक ने कहा कि यह मानवीय पहल शशि पासवान को भारत वापसी में काफी मदद साबित होगी, नागमणि रजक सहित भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने सांसद चंद्रशेखर चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश अध्यक्ष काशिफ राजा को धन्यवाद कहा है।।
धन्यवाद
नागमणि रजक
प्रदेश मुख्य संगठन सचिव सह प्रदेश प्रवक्त (आजाद समाज पार्टी, झारखंड)



