मनातू में धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के विकास कार्यों का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेंगी सुविधाएं
प्रखंड मनातू क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के कल्याण विभाग से विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास
मनातू (पलामू): पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनातू प्रखंड के विभिन्न गांवों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। पांकी विधायक माननीय डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता जी के निर्देशानुसार जिला प्रतिनिधि सह भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश मेहता जी ने कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न योजनाओं का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया।
इस क्रम में मनातू प्रखंड की पदमा पंचायत स्थित ग्राम कैराडीह में हड़गड़ी स्थल के चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया गया। इसके अलावा डुमरी पंचायत के ग्राम केदल में सरना स्थल के सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य तथा पदमा पंचायत के ग्राम कैराडीह में सरना स्थल के चारदीवारी निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। वहीं नौडीहा पंचायत में सरना स्थल के चारदीवारी निर्माण कार्य का भी संयुक्त रूप से सभी का एक ही जगह पर शिलान्यास बोर्ड रखकर विधिवत शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री प्रकाश मेहता ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन विकास कार्यों से स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष अंतू यादव, छोटू यादव, पूर्व मुखिया विष्णुदेव यादव, दिलीप कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

