ओबीसी आरक्षण समेत जमीन संबंधित मामलों को लेकर राजद करेगा आंदोलन

ओबीसी आरक्षण समेत जमीन संबंधित मामलों को लेकर राजद करेगा आंदोलन

बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने प्रेस वार्ता कर ओबीसी आरक्षण लागू करने और जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की।उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को बालूमाथ बाजारटांड़ से थाली बजाओ,अलख जगाओ रैली निकालकर लातेहार समाहरणालय में प्रदर्शन किया जाएगा। 23 नवंबर से भिक्षाटन अभियान, 28 नवंबर से आरक्षण उलगुलान यात्रा एवं नुक्कड़ सभा, 7 दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना तथा 8 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम जनता से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। प्रेस वार्ता में राजद के जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।मौके पर मोहर सिंह यादव प्रधान महासचिव,भोला सिंह जिला उपाध्यक्ष,देवांश यादव जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ,रंजीत यादव,मनोज यादव,दीपक यादव सुरेश राम,बलराम प्रसाद,मुन्ना खान बबलू गिरी,राजू रंजन प्रसाद,सुरेश राम,प्रीतलाल यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष,अजय कुमार गुप्ता,निजाम अंसारी,राजेश रजक,निरंजन यादव,उमेश यादव,विजेंद्र साव,संतोष यादव समेत कई लोग उपस्थित थे ।

You may have missed