छतरपुर में संगीत शिक्षा की नई पहल, सरस्वती संगीत संस्थान का भव्य शुभारंभ
छतरपुर में कला जगत को नई उड़ान, सरस्वती संगीत शिक्षा संस्थान का भव्य शुभारंभ
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
छतरपुर (पलामू)। छतरपुर अनुमंडल में कला और संगीत को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की गई है। जपला रोड स्थित ऊषा पेट्रोल पम्प के समीप सरस्वती संगीत शिक्षा संस्थान का भव्य और गरिमामय शुभारंभ किया गया।
संस्थान का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनजीत कुमार यादव, वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार गुप्ता,पंचम कुमार एवं डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर नगर के कई बुद्धिजीवी, कलाकार और संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।
हर महीने मिलेगी खास सुविधा
संस्थान के संचालक रंजन कुमार रवि (रंजन सक्सेना) ने बताया कि संस्थान में नाल, तबला, हारमोनियम, पैड, गिटार सहित गायन की सभी विधाओं का प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। यहाँ से प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट / डिग्री भी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि छात्रों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं –
- हर तीन महीने पर सुर संग्राम प्रतियोगिता का आयोजन
- हर सप्ताह एक दिन Live Setup एवं स्टेज प्रैक्टिस
- प्रतिदिन छात्रों के लिए चाय और ब्रेड की निःशुल्क व्यवस्था
उन्होंने कहा कि छतरपुर क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस सही मंच नहीं मिल पाता। यह संस्थान कम फीस में प्रोफेशनल संगीत शिक्षा उपलब्ध कराएगा।
मौके पर नौडीहा बाजार पत्रकार पप्पू यादव, कलाकार विनय सागर, ब्यास महेश लाल यादव, कलाकार मुकेश माही, सरोज सागर,मंटू दास अन्य संगीत प्रेमी उपस्थित रहे
पता – सरस्वती संगीत शिक्षा संस्थान, जपला रोड, ऊषा पेट्रोल पम्प के पास, छतरपुर
संपर्क – 8294049305, 8789344160


