PhD के फाइनल वाइवा में शामिल होंगे जयराम महतो, परीक्षा से पहले परिवार और दिवंगत मित्र को किया याद
गिरिडीह। वर्षों की मेहनत, संघर्ष और तपस्या के बाद जयराम किसान मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो व डुमरी विधायक जयराम महतो आज PhD के अंतिम चरण यानी फाइनल वाइवा परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा बीबीएमकेयू (बीरसा भूमि बिहार मंचल विश्वविद्यालय) में होनी है।
परीक्षा से पहले देर रात करीब 12 बजे विधायक अपने घर पहुंचे और दादी, चाचा तथा मां से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपने दिवंगत मित्र विकास प्रकाश की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। रात करीब 1 बजे उस श्मशान घाट पहुंचे, जहां उनके मित्र का अंतिम संस्कार हुआ था। वहां कुछ पल शांत बैठकर विधायक ने अपने मित्र की यादों को नमन किया।
इस परीक्षा में सफलता मिलने के बाद ‘टाइगर जयराम महतो’ अब ‘डॉक्टर जयराम महतो’ के नाम से जाने जाएंगे। उनके नाम के आगे डॉक्टर की उपाधि जुड़ जाएगी।

