कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को बनाया यूपी प्रदेश अध्यक्ष, अजय राय की जगह संभालेंगी कमान

कांग्रेस ने आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। आराधना मिश्रा मोना अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन की कमान संभालेंगी। वह अजय राय की जगह लेंगी।