मुश्किल वक्त में हनुमान चालीसा बनी सहारा, PM मोदी से बोले फ्लाईदुबई पायलट

फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मछार ने PM मोदी से बातचीत में बताया कि मुश्किल वक्त में हनुमान चालीसा ने उन्हें हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि संकट के दौरान भी वह लगातार हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे और उन्हें विश्वास है कि भगवान ने उनकी रक्षा की।

मुंबई से दुबई शिफ्ट हुए कैप्टन स्मित अपने दो साल के बेटे को भी रोज सुबह हनुमान चालीसा सुनाते हैं, ताकि देश से दूर रहकर भी परिवार अपनी संस्कृति से जुड़ा रहे।