मिरचैया आंगनवाड़ी केंद्र में नव चयनित सेविका सुप्रिया देवी ने संभाला पदभार

मिरचैया आंगनवाड़ी केंद्र में नव निर्वाचित सेविका ने संभाला पदभार

धुरकी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र उत्तरी भाग मिरचैया में नव चयनित सेविका सुप्रिया देवी ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। पूर्व सेविका फुलवर्ती देवी के सेवानिवृत्त होने के बाद सरकार के निर्धारित गाइडलाइन के तहत सेविका चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। चयन प्रक्रिया में सुप्रिया देवी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सेविका पद के लिए चयनित हुईं।
पदभार ग्रहण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका संजोगनी देवी ने सभी आवश्यक कागजात एवं विभागीय प्रक्रिया पूरी कराते हुए सुप्रिया देवी को विधिवत रूप से आंगनवाड़ी केंद्र का पदभार सौंपा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं केंद्र से जुड़े लोगों ने नव चयनित सेविका को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण करने के बाद नव चयनित सेविका सुप्रिया देवी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सही तरीके से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र के संचालन में सभी लोग सहयोग करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लाभुकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। वहीं ग्रामीणों ने भी नव चयनित सेविका से केंद्र का संचालन बेहतर ढंग से करने की उम्मीद जताई।इस मौके पर अनिता देवी उमेश राम, शम्भू राम,गणेश कोरवा कन्हाई राम अनिल कोरवा अवधेश कुमार एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे