नावाबाजार में घर के अंदर युवक की गोली लगने से मौत, घटनास्थल से हथियार बरामद
नावाबाजार में युवक की गोली लगने से मौत
घर में ही चली गोली, घटनास्थल से हथियार बरामद; पुलिस जांच में जुटी
नावाबाजार (पलामू)। नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तुकबेरा गांव निवासी अमरजीत चौहान (पिता–गिरजा चौहान) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, अमरजीत को उसके घर में ही गोली लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने नावाबाजार थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए स्थानीय ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
घर से हथियार बरामद
इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि युवक को उसके घर में ही गोली लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही ह

