मॉडर्न पब्लिक स्कूल में किया गया डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन
कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित * केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी* के द्वारा किया गया। निश्चय शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए बहुत ही सराहनीय पहल है। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मुख्य अतिथि एवं मौके पर आए सदस्यों को विद्यालय के बैंड ग्रुप के बच्चों द्वारा स्कॉट कर लाया गया। दीप प्रज्वल के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । सर्वप्रथम सुमधुर स्वागत गीत एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर विद्यालय के छात्रों ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में आए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पौधा देकर तथा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

