हिंडाल्को सीएसआर की पहल पर अमतीपानी चिरोडीह आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण माह का आयोजन

लोहरदगा: हिंडाल्को माइंस, अमतीपानी चिरोडीह के सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) पहल के अंतर्गत अमतीपानी आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण माह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कुपोषण उन्मूलन हेतु सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
सत्र को और प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक चर्चा, प्रदर्शन एवं जानकारी-पत्रक वितरण किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में जागरूकता और अधिक बढ़े।
इस अवसर पर माइंस एवं स्थानीय डॉक्टर सोमदेव, सीएसआर पदाधिकारी दीपक सिंह, सहिया स्मृति पन्ना, सेविका सहित अनेक ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।