लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी

0
488d820d-1f13-4600-98a2-8ce3f6680d08

लोकसभा चुनाव में संगठन सशक्तिकरण एवं माइनॉरिटी समाज के नेताओं के साथ की जा रही और अनदेखी के खिलाफ बैठक का आयोजन किया गया

आज नया परिषद भवन में माइनॉरिटी सेल के जिला अध्यक्ष अहमद रजा नूरी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में संगठन सशक्तिकरण को लेकर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा माइनॉरिटी समाज के नेताओं के साथ की जा रही और अनदेखी के खिलाफ एक बैठक का आयोजन किया गया और इस बैठक में जिला कांग्रेस के सभी माइनॉरिटी समाज के नेता शामिल हुए और जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष और जिला कार्यकारी अध्यक्ष के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर किया !
मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव मरगूब आलम ने कहा कि आज परिसदन भवन में एक बैठक रखी गई जिसमे जिले के तमाम अल्पसंख्यक नेता शामिल हुए और जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया के द्वारा जिला के कांग्रेसी अल्पसंख्यक नेताओं के साथ भेदभाव और अनदेखी की खिलाफ चुप एकत्रित हुए और जल्द ही आलाकमान तक अपनी बातों को रखेंगे !
अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव नेशाब अहमद ने कहा कि जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा अपनाया गया रवैया चिंताजनक है और इस तरह के भेदभाव को अल्पसंख्यक समुदाय बर्दास्त नहीं करेगा !
गिरीडीह युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि लगातार जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा अल्पसंख्यक नेताओं के साथ दोहरी नीति अपनाना कही से उचित नहीं है और शीघ्र ही हम लोग अपनी बातों को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी और प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब के समझ रखेंगे और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करें चुकी यह मामला संगठन के अंदर का है और संगठन में किसी के भी मान सम्मान को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए !
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महमूद अली खान ने कहा कि आज परिसदन भवन में एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर और जिला में जिलाध्यक्ष और जिला कार्यकारी अध्यक्ष के कार्यशैली के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को बाईपास करना बर्दाश्त योग्य नहीं है !
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के मो० नदीम , नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, जमुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महसर इमाम, जमुआ प्रखंड बिस्सुत्री अध्यक्ष जुनेद आलम ,
माइनॉरिटी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बिलाल अहमद हुसैनी ,आउटरीच सेल के सरफराज अंसारी , गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला महासचिव बंटी अली, जिला सचिव महबूब आलम, जिला सचिव सरफराज अहमद , रमजान अंसारी, छोटू खान, समेत दर्जनों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *