अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
57747d36-3ea2-4602-aad5-fae9327fa566

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कार्यक्रम आयोजित

राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी एवम् ज़िला शिक्षा पदाधिकारी -सह – ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो , गिरिडीह के निर्देश के आलोक में सदर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह , गिरिडीह के प्रांगण में ” अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कार्यक्रम ” का आयोजन विद्यालय परिवार ने किया।
बच्चों ने अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम की भावनाओं का उदगार गीत , कविता , कहानी , मातृभाषा पर आधारित व्याख्यान इत्यादि गतिविधियों से किया।
वरीय शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने कहा कि हमारे शैक्षणिक विकास में मातृभाषा का बहुमूल्य योगदान है। राज्य सरकार द्वारा बच्चों के लिए मातृभाषा में पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही है। शैक्षणिक गतिविधियों में खोरठा मातृभाषा का समावेश से बच्चों से भावनात्मक लगाव हो जाता है। आज हम विश्व में भाषा एवम् सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा देने के उद्देश से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में करते हैं। बुनियादी स्तर पर भाषा का विकास मातृ भाषा ही आधार है।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के साथ शिक्षक मनोज कुमार , आमोद कुमार सिंह , सुनीता कुमारी , कृष्णदेव साहु , नरीता मिश्रा , आई. सी. टी. प्रभारी सुनील कुमार दास एवम् बी. एड. प्रशिक्षु शिक्षक जितेन्द्र पंडित का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *