“लायंस क्लब का सेवा अभियान: सुभाष चौक पर श्रमिकों को बांटी गई पौष्टिक खिचड़ी”
लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज के द्वारा सुभाष चन्द्र बोस चौक (सद्दीक चौक) पर शनिवार को खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया किया गया।खिचड़ी वितरण में पौष्टिक खिचड़ी बांटी गई।सुबह के समय में सुभाष चन्द्र बोस चौक पर काफी संख्या मजदूर तबके के लोग मौजूद रहते हैं।इस क्रम में सदस्यों ने बताया की पारंपरिक तरीके से पौष्टिकता से भरपूर आहार के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से लायंस क्लब के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।सदस्यों ने बताया की पौष्टिकता से भरपूर आहार बांटने की श्रंखला के तहत रविवार को चंद्रशेखर आजाद चौक(रेडमा चौक)पर खस्ता कचौड़ी एवं आलू चने की सब्जी का वितरण किया जाएगा।इस कार्यक्रम में अध्यक्ष लायंस रूपेश कुमार, सचिव लायंस प्रभात अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुलवंत सिंह, नामधारी लायन सुधीर अग्रवाल, लायन रितेश कुमार,लायन आलोक माथुर,लायन पियूष तुलस्यान,लायन नवीन गुप्ता लायन डॉ विनीत सिंह,लायन संजय पाठक,लायन अनवर हुसैन,लायन संजय पाठक,लायन अमित आनंद,लायन दिलीप सांवरिया आदि उपस्थित थे

