कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ स्कॉलर बीएड कॉलेज ने किया विरोध प्रदर्शन, रैली निकाल कर हत्यारे के लिए की फांसी की मांग

0
a64f1aaf-f944-4aea-adcd-7d66ebdadb8f

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ स्कॉलर बीएड कॉलेज ने किया विरोध प्रदर्शन, रैली निकाल कर हत्यारे के लिए की फांसी की मांग

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ देश भर में लगातार अक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। समाज का हर वर्ग महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और जघन्य हत्याकांड के आरोपियों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में गिरिडीह में भी गुरुवार को स्कॉलर बीएड कॉलेज की तरफ से रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर शालिनी खोव़ाला के नेतृत्व में रैली शहर के झंडा मैदान से निकली और विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद वापस झंडा मैदान पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने हाथों में तख्तियां लेकर घटना का विरोध किया और दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी के लिए फांसी की मांग की गई। मौके पर प्राचार्य शालिनी खोवाला ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि हम आजाद भारत में रहते हैं मगर हमारे देश की बेटियां आजाद नहीं हैं, सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सरकार से सख्त होने की अपील की और अत्याचिरियों के लिए फांसी की मांग की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास खेतान, अमरजीत सिंह सलूजा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, निर्मल सपमपुरिया, प्रदीप अग्रवाल, न्याय की देवी के रूप में डेजी रानी, पुरवर्ती छात्रों में रोहित पांडेय, मुकेश कुमार, अमर सोनी, सिद्धि सिन्हा, बरनजीत कौर,अजय कुमार के साथ कॉलेज के सभी व्याख्याता, सहायक व्याख्याता और सैकड़ों की संख्या में प्रशिक्षु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed