कलेक्टर को हाईकोर्ट में देना है शपथपत्र, इसलिए कार्रवाई; राजस्व मामले निपटाने में बरती गई लापरवाही
कलेक्टर को हाईकोर्ट में देना है शपथपत्र, इसलिए कार्रवाई; राजस्व मामले निपटाने में बरती गई लापरवाही
बिलासपुर। बिलासपुर में राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर हाईकोर्ट ने कलेक्टर अवनीश शरण और एसडीएम से शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है। लिहाजा, एक दिन पहले कलेक्टर ने हाईकोर्ट को दिखाने के लिए पटवारी समेत 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसने तहसील कार्यालय बिलासपुर में डायवर्जन के लिए आवेदन दिया है। प्रकरण को लेकर सुनवाई नहीं की जा रही है। तहसील कार्यालय से कोई सूचना भी नहीं दी जा रही है। इसकी शिकायत तहसीलदार से करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। याचिका में आरोप लगाया गया है कि तहसील कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर भारी गड़बड़ी की जा रही है। इसके बाद भी बेधड़क उगाही की जा रही है, जिसके कारण लोग परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आम आदमी की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
