किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने एसडीओ को सौंपा मांग पत्र
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा के नेतृत्व में प्रतिनिधी मंडल अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय से मिलकर बाजार समिति में किसानों की समस्या को लेकर मांग पत्र सौंपा।
जिसमें मुख्य रूप से
- बाजार लगाने के लिए पक्का फर्श एवं छायादार स्थान बनाया जाए।
- शुद्ध पेयजल व्यवस्था
- शौचालय की साफ सफाई नियमित
- किसानों को बैठने की व्यवस्था
- सरकारी गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था
- किसान सहायता केंद्र की व्यवस्था
- बाजार तक आने-जाने का सड़क व्यवस्था ठीक हो
- किसानों के लिए वाहन पार्किंग स्थल की व्यवस्था
- थोक एवं खुदरा विक्रेता को बैठने के लिए अलग-अलग स्थान चिन्हित किया जाए
- बाजार समिति में लावारिस पशुओं को रोकने के लिए चारदीवारी की व्यवस्था
- समय पर किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराया जाए।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसानों की समस्या को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहते हैं केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में अनेकों योजनाएं चलाई है झारखंड में भी पुर्व की भाजपा सरकार ने कृषि आशिर्वाद योजना चलाया था जिसे झामुमो सरकार ने बंद कर किसानों के साथ भारी अन्याय किया। अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय ने कहा कि मामले में स्थल जांच कर समुचित व्यवस्था ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होगा। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता मनोज जायसवाल मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

