गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर गिरिडीह में निकली प्रभात फेरी
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश दिवस को लेकर गिरिडीह में सिख समाज द्वारा लगातार निकाली जा रही प्रभात फेरीlसिखों के दसवें गुरु साहिबे कमाल श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश दिवस को लेकर गिरिडीह में सिख समाज द्वारा 29 दिसंबर से लगातार प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को भी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई जो की बंगाल रूबी ,विश्वनाथ मंदिर , पावर हाउस चौक अरगाघाट रोड, श्रम कल्याण होते हुए पुन पंजाबी मुहल्ला स्थित सरदार भूपेंद्र सिंह के आवास पहुंची जहां पर प्रभात फेरी का स्वागत पुष्प वर्षा करके और परंपरागत तरीके से किया गया। वही इस प्रभात फेरी के दौरान लगातार श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया जिससे पूरा माहौल भक्तिमय में हो गया। वंही सरदार भूपेंद्र सिंह के आवास पहुंचने के बाद गुरुद्वारा साहब में कीर्तन का आयोजन किया गया तथा इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई । यहां बताते चलें कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश दिवस के मददेनजर प्रभात फेरी का कार्यक्रम 29 दिसंबर से लगातार जारी है जो 3 तारीख तक चलेगा और 4 तारीख को मुख्य गुरुद्वारा स्टेशन रोड में भव्य रूप से गुरपुरब के रूप में मनाया जाएगा। आज के प्रभात फेरी में श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के सचिव नरेंद्र सिंह शमी सरदार, दलजीत सिंह दुआ ,सरदार परमजीत सिंह दुआ, सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा, सुधीर आनंद ,रानी कौर, जसविंदर कौर, रविंदर कौर ,जगजीत कौर, इसमीत कौर सहित बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

