केतार में ताजिया निकालने पर प्रशासन की रही पैनी निगाहे

0
4d30c900-6d82-4955-b06f-4ca5a0688950

*केतार में निकाला गया ताजिया का जुलूस
जगह- जगह केतार प्रशासन की रही पैनी निगाहें चौकसी*

केतार मुहर्रम को लेकर बेलाबार नावाडीह सहित केतार प्रखंड मुख्यालय में मुस्लिम समुदाय की ओर से ताजिया जुलूस निकाला गया। वही जुलूस में झंडे के साथ भारतीय तिरंगे झंडे को मुस्लिम समुदाय के युवाओ ने बड़े शान के साथ तिरंगे झंडे को लहराते हुए देखे गए। ताजिया जुलूस में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। युवाओं ने ताजिया जुलूस में अपने-अपने करतब कला दिखाया। केतार प्रखंड के बेलाबार, नावाडीह पचाडुमर, आदि जगहों से ताजिया जुलूस निकाली गई। ताजिया जुलूस को लेकर केतार पुलिस प्रशासन ने प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया था। साथ ही केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने सभी चौक चौराहा पर तैनात हुए पुलिस जवानों से जानकारी लेते हुए देखें गए। जबकि एएसआई रौशन तीगा को केतार,पचाडुमर में वेंकटेश शर्मा मोर्चा संम्भाले,वही थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने अपने स्वयं बेलाबार में मुस्तैद थे।अनजुमन इस्लामिया कमिटी के लोगों ने बताया जाता है कि इमाम हसन हुसैन की याद में ताजिया जुलूस निकाली जाती है। ईदगाह पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और मोहर्रम ताजिया बनाने वाले को केतार मुखिया प्रमोद कुमार ने सातों ताजियादारो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया मौके पर समाजसेवी अजय वर्मा ,मुखिया मुगा साह,मुखिया प्रमोद प्रसाद,मनोरंजन गुप्ता, शिक्षक बबलू सिंह, कामेश्वर सिंह,अली हुसैन इम्तियाज आलम,अल्ताफ अंसारी,जसमुदीन अंसारी,समीम अंसारी,हकीमुदिन अंसारी,मेराजुदीन अंसारी,साबिर अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed