केतार में भावना धान की उन्नत फसल से किसानों में उत्साह, एक बाली में 400 दाने का दावा

भावना धान की उन्नत फसल देख किसानों में उत्साह
केतार। प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह गांव में भावना धान बीज की बेहतर उपज देखने को मिली। किसान एवं कुशवाहा बीज भंडार के प्रोपराइटर रवि मेहता किसानों के साथ खेत में पहुंचकर भावना धान की फसल का जायजा लिया। उन्नत फसल देखकर किसानों में काफी उत्साह देखा गया।
किसानों के अनुसार भावना धान की फसल में एक बाली में करीब 400 दाने देखने को मिले हैं। बेहतर उपज से किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने कहा कि खेती में किसान कड़ी मेहनत के साथ पूंजी भी लगाते हैं। ऐसे में यदि समय पर गुणवत्तापूर्ण और उन्नत किस्म का धान बीज उपलब्ध हो तथा उसकी अच्छी उपज मिले, तो किसानों का उत्साह बढ़ता है।
किसानों ने बेहतर बीज उपलब्ध कराने के लिए कुशवाहा बीज भंडार के प्रोपराइटर रवि मेहता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत को देखते हुए इसी तरह गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने में सहयोग मिलता रहे, तो क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ होगा। बेहतर फसल देखकर अन्य किसान भी उन्नत किस्म के धान की खेती के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।