बरवाडीह में प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र किसान को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र किसान शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजित
सिटी न्यूज़ झारखंड प्रखंड संवाददाता:सुरेंद्र कुमार
बरवाडीह:लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय गाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र किसान बुधवार को अपने कार्यकाल से सेवानिवृत्त हो गए,उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया,
समारोह में विद्यालय के शिक्षकों,कर्मियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी,इस दौरान शिक्षकों ने महेंद्र किसान को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना भी की,वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए विद्यालय के प्रति उनके योगदान की सराहना की,मौके पर शिक्षक सत्यवान पांडे,कामेश्वर पासवान, बिनोद प्रसाद,प्रदीप कुमार,महीपत सिंह, मोरिस गिद्ध,कन्हाई राम सहित कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे,

