गिरिडीह में खरना पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

आज गिरिडीह के पचम्बा में में गिरिडीह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय के आवास पर, उनकी धर्मपत्नी समाजसेवी इन्नर व्हील क्लब की पीडीसी पूनम सहाय द्वारा छठ महापर्व के दूसरे दिन ‘खरना’ के पवित्र अनुष्ठान के पावन अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय ने अपनी सुरीली आवाज से पूरे माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

भाजपा नेता सह समाजसेवी ने कहा कि आइए, छठी मईया के इस पवित्र पर्व पर हम सब मिलकर सूर्य भगवान और छठी मईया से अपने गिरिडीह की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें।

आप सभी को खरना और छठ महापर्व की अनंत शुभकामनाएं!

You may have missed