जयश्रीराम समिति में आया भूचाल, अच्छी सनातन संस्था हुआ तार तार, लोगों में आक्रोश

निर्वाचित अध्यक्ष को हटाना असवैधानिक कार्य, पॉकेट का संस्था बनाना चाहते है कुछ लोग :सुनील अग्रवाल

लोहरदगा : लोहरदगा जिला जय श्रीराम समिति कोर कमिटी के पत्र के माध्यम से श्रीमती सुषमा सिंह, शैलेश कुमार, अनूप गुप्ता, लक्ष्मीनारायण भगत ओह्म महतो अजय सोनी के हस्ताक्षर से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा गया है की लोहरदगा जय श्रीराम समिति के जिला, नगर, प्रखंड, पंचायत के सभी पदाधिकारी गणों की बैठक कोर कमिटी द्वारा रखी गयी थी, जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की जय श्रीराम समिति के जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं जिला महामंत्री प्रदीप साहू तथा कोषाध्यक्ष विक्की कसेरा को नियम के विरुद्ध कार्य करने के कारण अनुशात्मक करवाई करते हुए जय श्री राम समिति के सभी पदों से तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है,
इस पर सुनील अग्रवाल से उनका पक्ष दूरभाष के माध्यम से लेने पर उन्होंने कहा की ये कुछ लोगों की सोची समझी साजिश है, एक निर्वाचित जिला अध्यक्ष को कोर कमिटी को हटाने का अधिकार नहीं है ये असंवैधानिक कार्य है इसका विरोध करता हुँ, कुछ लोग जय श्री राम समिति को पॉकेट का संस्था बनाना चाहते है, सनातन का काम करना है जय श्रीराम समिति का उद्देश्य है जिससे कुछ लोगों की तानाशाही के कारण उद्देश्य से भटक गया है, इस लिए आज तक कोई भी अध्यक्ष /महामंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण नहीं कर पाएं है, मै 22सितम्बर2024 को चुनाव जीता और 28सितम्बर को रजिस्ट्रेशन में मेरा नाम गायब पाया गया ये गहरी साजिश है, मै सनातन बंधुओ के लिए काम करता रहूँगा |