जिला महिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती पेसरार में मनाई
नारी स्वास्थ संकल्प में प्रियंदर्शनी उड़ान के तहत 100सेनेटरी नैपकिन वितरण किया गया
राजीव गाँधी दूरदर्शी नेता और भारत के युगदृष्ठा थे :सीमा प्रवीण (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमिटी )
पेसरार /लोहरदगा : महिला कांग्रेस कमिटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीमा प्रवीण के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न की जयंती के अवसर पर नारी स्वास्थ संकल्प दिवस मनाया गया जिसमे प्रियंदर्शनी उड़ान के तहत गरीब महिलाओं को सनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम पेसरार की वादियों में किया गया | इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा प्रवीण ने कहा की राजीव गाँधी दूरदर्शी और भारत के युग दृष्ठा थे जिन्होंने संचार क्रांति लाने का श्रेय जाता है जिनके कारण भारत में टेलीवीजन, मोबाइल का युग आया और आज हम दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल ग्राहक बने हुए है आज डिजिटल क्रांति के तहत विश्व बाजार को खोलने से भारत भी विश्व के शक्तिशाली देशों में सुमार हो पाया है उन्होंने युवाओं को 18वर्ष में मताधिकार का अधिकार देकर युवाओं में चेतना जाग्रत कराया, महिलाओं के लिए भी नौकरी करने और पुरुषों के बराबर काम करने का अधिकार दिलाएँ जिसके कारण आज महिलाएँ स्वबलम्बी बन रहे है| और पुरुषो के साथ कंधे से कंधे मिलाकर स्पेस तक में उड़ान भर रहे है, इस अवसर पर प्रियंदर्शनी उड़ान के तहत सेनेटरी नैपकिन गरीब 100 महिलाओं के बीच वितरण किया गया | इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रूबी कुमारी (जिला परिषद सदस्य ), बबिता देवी, सरिता देवी, सुशीला देवी, महासचिव अमृता भगत,जगमणि उरांव,नूरी खातून,अनीमा कुजूर, बेबी तब्बूसुम, प्रखंड अध्यक्ष पुनिता उरांव, चन्द्रमुनी उरांव, सुमित्रा उरांव, पेसरार प्रखंड अध्यक्ष सरिता खलखो,लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष लटकारण एक्का, पूजा कुमारी, अनीता कुमारी,जास्मान्ति भगत,जास्मान्ति कुमारी,सुशील महली आदि उपस्थित थे |


