जयशंकर 23-24 अगस्त को रूस दौरे पर, व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर होगी अहम बातचीत
जयशंकर 23-24 अगस्त को रूस दौरे पर, व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर होगी अहम बातचीत
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस के पहले उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के निमंत्रण पर 23 और 24 अगस्त 2026 को रूस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान वह भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर चर्चा होगी।
इस दौरे के दौरान जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। भारत-रूस संबंधों के लिहाज से जयशंकर की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

