झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 25 अगस्त तक बारिश और वज्रपात की संभावना

झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 25 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघगर्जन की प्रबल संभावना है।
मौसम चेतावनी के अनुसार आज राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का असर रह सकता है। 23 अगस्त को भारी बारिश वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता की जरूरत होगी। 26 और 27 अगस्त के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।