JSLPS कर्मियों की हड़ताल: एक करोड़ से अधिक दीदियों की आजीविका अधर में

JSLPS कर्मियों की हड़ताल: एक करोड़ से अधिक दीदियों की आजीविका अधर में।

गढ़वा:–झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक 21/11/2025 से लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संगठन के हजारों कर्मी इस प्रदर्शन में शामिल हैं, जिससे राज्य भर में आजीविका एवं सामुदायिक विकास से जुड़ी योजनाओं की गति प्रभावित हो रही है।

कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से NMMU मॉडल HR पॉलिसी, राज्य कर्मी का दर्जा, नियमित वार्षिक वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

JSLPS के कर्मियों को अपने कार्य क्षेत्र में नहीं रहने के कारण स्वयं सहायता समूह की दीदियों की कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जेएसएलपीएस के द्वारा ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना, लखपति दीदी योजना संचालित की जा रही है जिसके माध्यम से समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए कृषि, पशुपालन समेत अन्य आजीविका गतिविधियों का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्नत कृषि तकनीक से महिला किसानों की आजीविका में सुधार के लिए कार्य किया जाता है। कृषि विभाग से समन्वय बनाते हुए बीज की उपलब्धता एवं प्राकृतिक उर्वरकों के प्रयोग से महिला किसानों को लाभान्वित किया जाता है। पशुपालन गतिविधियों में बकरी पालन, मुर्गी पालन, शूकर पालन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में बढ़ोतरी की जाती है। इनके टीकाकरण की व्यवस्था की जाती है। पशुपालन विभाग के कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए jslps समन्वय बनाती है एवं योग्य लाभुकों को लाभान्वित करती है। इसके अतिरिक्त आजीविका गतिविधियों के लिए कई संस्थाएं जैसे उत्पादक समूह, एफपीओ का गठन भी JSLPS के माध्यम से किया गया है जिनकी कार्यप्रणाली ठप हो गई है।

इस स्थिति पर राज्य के ग्रामीण विकास एवं आजीविका मिशन से जुड़े हितधारकों की नजर बनी हुई है, ताकि जनहित से जुड़े कार्यक्रम जल्द सामान्य स्थिति में लौट सकें।