तिलदाग में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रस्तुतियों से बढ़ाया सम्मान
गढ़वा:–तिलदाग पंचायत भवन में संविधान दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पिरामल फाउंडेशन की फेलो शालिनी झा द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम में मिडिल स्कूल गिजना* और मिडिल स्कूल बेलहरा से कुल 20 विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम में *मुखिया प्रतिनिधि संजय चंद्रवंशी, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य त की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमामय बनाया।
विद्यार्थियों ने संविधान की भावना को दर्शाते हुए नाटक, कविता, देशभक्ति गीत तथा मौलिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर पोस्टर प्रस्तुत किए। बच्चों की अभिव्यक्ति और तैयारी ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया और संविधान के प्रति उनकी समझ स्पष्ट दिखाई दी।
कार्यक्रम के अंत में लोगों के बीच आईपीसी कार्ड वितरित किए गए। इसमें फाइलेरिया के कारण, उसके बचाव के उपाय तथा आगामी एमडीए राउंड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इससे समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी और लोगों ने जानकारी को गंभीरता से लिया।
सामुदायिक सहभागिता, विद्यार्थियों का उत्साह और स्थानीय नेतृत्व की उपस्थिति ने इस आयोजन को सफलता प्रदान की। संविधान दिवस का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान बढ़ाने का प्रभावी माध्यम साबित हुआ।

