झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी का बैठक संपन्न, गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धी

0
68ebbd33-1549-4c79-b8ca-e3b65d4b9227

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी का बैठक संपन्न, गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धी

 

आज दिनांक 28.12.2023 दिन गुरूवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी का बैठक जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में लोकप्रिय हेमंत सोरेन सरकार के कुशल कार्य की सफलता पूर्वक गढ़वा जिला के सभी 189 पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 24 नवंबर 2023 एवं समापन दिनांक 29 दिसम्बर 2023 को किया गया। सभी पंचायत के शिविरों में भारी भीड़ देखा गया एवं अबुआ आवास, सावित्री बाई फूले, बिरसा कूप निर्माण, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, ग्राम गाड़ी योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, गुरूजी किसान क्रेडिट कार्ड योजना इत्यादि के लिए अधिक से अधिक लोगों ने आवेदन दिया तथा हजारों-हजार आवेदन पर शिविर में ही कार्रवाई किया गया। दिनांक 29.12.2023 दिन शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान, राँची में सरकार के चौथा वर्षगाँठ पर पूरे राज्य के सभी 24 जिला के लाभूक को नियुक्ती प्रमाण पत्र एवं ढेर सारी सम्पति का वितरण किया जायेगा। जिसमें गढ़वा जिला से पार्टी पदाधिकारी एवं सभी स्तर के कार्यकर्त्ता हजारों की संख्या में पहुँचेंगे एवं राज्य उत्सव में भाग लेंगे।
अंत में पलटन घाट छतिसगढ़ में रामजी यादव सोनपुरवा, गढ़वा पार्टी सदस्य के लड़का उज्जवल यादव जी का कन्हर नदी में डूबने से मौत हो गई उनकी आत्मा को शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस मौके पर जिला सचिव मनोज ठाकुर, केन्द्रीय सदस्य, मो0 शरीफ अंसारी, शम्भू चन्द्रवंशी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चन्दा देवी, फुजैल अहमद, आलमगीर आलम, धीरज दूबे, अहमद अली, दशरथ प्रसाद गुप्ता, राजेश बैठा, अरविन्द यादव, कामेश्वर चौधरी, ओम प्रकाश गुप्ता, इरफान अंसारी, दीपक सोनी, कार्तिक पाण्डेय, रंथा नायक, अजय ठाकुर, एहसान अंसारी, अहमद रजा अंसारी, मुकेश तिवारी, सोनी देवी, गंगेश्वर सिंह, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, मालती देवी, प्रियंका तिवारी, वन्दना कुमारी, शबु हुसैन एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *