झारखंड में खाट बनी एम्बुलेंस, सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

झारखण्ड में एम्बुलेंस का काम अजकल खाट कर रहा है.गर्भवती महिला को खाट पर टांगकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. नेताओं ने इतना कूट-कूट कर विकास किया है कि सप्ताह भर में दूसरी बार महिला को खाट पर टांगकर अस्पताल पहुंचाया गया.
अब तो स्वास्थ्य व्यवस्था खाट पर ही नज़र आ रही है, यहां खटिया ही एम्बुलेंस और लोगों का कंधा उस एम्बुलेंस का टायर बना पडा है.

यह तस्वीर गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड से सामने आई है. जहाँ सप्ताह भर में दूसरी बार गर्भवती महिला को खाट पर टांगकर अस्पताल पहुंचाया गया है.इस दफा सलगी सोरेन की जगह खाट पर तालको मरांडी है.
स्थिति वही, सड़क के अभाव में खाट पर टांगकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया गया.

वहीं एंबुलेंस से रील बनाने का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की टिप्पणी आ रही है कि मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल पा रहा लेकिन रील्स के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस वीडियो को साझा कर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया है