दुमका: पूर्व सांसद सुनील सोरेन व भाजपा जिलाध्यक्ष ने GST 2.0 को बताया गेम-चेंजर
दुमका= परिसदन में दुमका लोकसभा के पूर्व सांसद श्री सुनील सोरेन जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गौरवकांत जी ने संयुक्त रूप से GST 2.0 विषय पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। साथ में जिला महामंत्री डॉ० पवन केसरी,जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू मौजूद रहे।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू GST 2.0 व्यवस्था देश की कर प्रणाली में ऐतिहासिक सुधार है। अब देश में 5% और 18% की दो मुख्य स्लैब संरचना लागू होगी, जबकि तंबाकू, महंगी गाड़ियाँ और विलासिता की वस्तुओं पर 40% डिमेरिट टैक्स लागू रहेगा।
पूर्व सांसद श्री सुनील सोरेन जी ने कहा कि GST 2.0 से आम जनता और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। अब जीवन व स्वास्थ्य बीमा पूरी तरह से GST मुक्त हो गया है तथा 33 जीवनरक्षक दवाओं पर भी टैक्स समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
नेताओं ने कहा कि विपक्षी लोग केवल झूठा भ्रम फैलाने में लगी है, जबकि हकीकत यह है कि मोदी सरकार की GST 2.0 व्यवस्था आम जनता को राहत देने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए एक गेम-चेंजर है। भाजपा कार्यकर्ता आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर लोगों को इस नई व्यवस्था के बारे में जागरूक करेंगे।
अंत में दोनों नेताओं ने कहा कि GST 2.0 व्यवस्था प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन-कल्याणकारी सोच का प्रतिबिंब है और यह सुधार देश की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।
GST 2.0 की प्रमुख बातें :
अब केवल दो मुख्य स्लैब : 5% और 18%
40% डिमेरिट टैक्स : तंबाकू, लक्ज़री कार, महंगी वस्तुओं पर
जीवन व स्वास्थ्य बीमा पूर्णतः GST मुक्त
33 जीवनरक्षक दवाओं पर टैक्स समाप्त, अन्य पर 5%
छोटे वाहन और रोजमर्रा की वस्तुएँ सस्ती, उपभोक्ताओं को सीधा लाभ

