झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में नगर निगम और नगर निकायों का चुनाव नहीं कराने पर कड़ी नाराजगी जतायी है। वरीय अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने कहा कि न्यायालय के आदेश को सरकार बाइपास कर रुल ऑफ लॉ का गला घोंट रही है।