“झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है: भाजपा मीडिया प्रभारी”
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है यह बात खुद झामुमो के भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने स्वीकार किया है जब एक विधायक को अपने ही सरकार को भ्रष्टाचार को लेकर बोलना पड़ रहा है तो बाकी जनता का कौन सुनेगा। जनता अपने काम के लिए भटक रहा है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में बैठे विधायक खुद अपनी ही सरकार में भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं तो इससे यह साबित होता है कि झामुमो सरकार सबसे कमजोर सरकार है जिसके शासन में जनता लुट रही है। हेमंत सरकार मुकदर्शक बनी हुई है उन्होंने कहा कि अबुआ राज में बबुआ सरकार कि यही उपलब्धि है प्रखंड/अंचल जगह भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। जनता त्राहिमाम कर रही है उन्होंने कहा कि गढ़वा सहीत पुरे झारखंड में भ्रष्टाचार अपना पांव पसार चुका है। छोटा से छोटा काम के लिए भी जनता को भ्रष्टाचार के रास्ते गुजरना पड़ रहा है। झामुमो सरकार जनता को रुला रही है हेमंत सरकार में जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है ऐसा लगता है कि झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार एक शिष्टाचार बन चुका है सरकारी कार्यालयों में जाने से पहले जनता को भ्रष्टाचार का भय सताने लगता है अबुआ राज में जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भवनाथपुर झामुमो विधायक को भ्रष्टाचार को लेकर सदन में भी आवाज उठाना चाहीए। जनता ने इसलिए विधायक बनाया है ताकि उनकी आवाज को सदन पटल पर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार से जनता का उम्मीद उठ चुका है सरकार जनता को ठग कर ज्यादा दिन तक सत्ता में कायम नहीं रह सकती है।

