जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में भाजपा का आंदोलन
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में भाजपा का आंदोलन
सीबीआई जांच एवं छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय का घेराव
बाबूलाल मरांडी, डॉ रविन्द्र राय समेत कई दिग्गज हुए शामिल
जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने तथा पूरे राज्य में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज किए गए एफआईआर को अविलंब रद्द करने की मांग को लेकर भाजपा ने शनिवार को आक्रोशपूर्ण आंदोलन एवं उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया.
कार्यक्रम की शुरुआत गिरिडीह स्टेडियम से हुई. मूसलाधार बारिश क़े बीच यहां से सैंकड़ों की संख्या में युवा, विद्यार्थी एवं भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश मार्च के रूप में समाहरणालय पहुंच उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर छात्र हित से जुड़ी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा. इस दौरान हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लिए भाजपा कार्यकर्ता जोरदार तरीके से नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। आंदोलन का नेतृत्व झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, डॉ रविन्द्र राय, विधायक नागेंद्र महतो, और डॉ मंजू देवी ने किया. घेराव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। कथित गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेकर उन्होंने राहत देने की मांग की. घेराव कार्यक्रम क़े बाद पार्टी का एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का ज्ञापन अपर समाहर्त को सौंपा. मौक़े पर पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, जिला परिषद क़े अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुरेश साव, दिलीप वर्मा,चुन्नूकांत, महादेव दुबे समेत सैकड़ो नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

