गिरिडीह से हावड़ा के लिए ट्रेन, सलैया में आसनसोल-हटिया ट्रेन के ठहराव के लिए पत्राचार

0
7f32b110-00de-4736-a8b9-42cefee5c9e2

गिरिडीह से हावड़ा के लिए ट्रेन, सलैया में आसनसोल-हटिया ट्रेन के ठहराव के लिए पत्राचार

ट्रेन संख्या 12341/42 हावड़ा-आसनसोल अग्निविना एक्सप्रेस का विस्तार गिरिडीह तक करने का अनुरोध करते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे के ZRUCC सदस्य अरुण जोशी ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। लिखा कि पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधीन गिरिडीह रेलवे स्टेशन से 152 सालों में कोलकाता के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं चली है। कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा का होना यहां की जनता के व्यापक हित में है। अग्निविना एक्सप्रेस आसनसोल आने के बाद 8 घंटे रुक कर वापस जाती है। अतः इस ट्रेन का विस्तार गिरिडीह करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध है। यहां के व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीज़ों, श्रमिकों और बांग्ला मूल के लोगों की चिर प्रतीक्षित मांग है कि गिरिडीह से कोलकाता के लिए ट्रेन चलाई जाए। साथ ही ट्रेन संख्या 13513/14 आसनसोल-हटिया एक्सप्रेस का ठहराव सलैया में करने का अनुरोध करते हुए पूर्व-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को अलग पत्र लिखा। कहा कि सलैया में इस ट्रेन का ठहराव देने से ट्रेन का यात्रीभार बढ़ेगा और रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी, साथ ही अधिक यात्रीगण लाभान्वित होंगे। सलैया स्टेशन गिरिडीह शहर के पचंबा के समीप है और अधिकांश लोगों को यहां से आवागमन करने में सुविधा होगी। पत्रों की प्रतिलिपि गिरिडीह व कोडरमा सांसद, राज्यसभा सांसद, मंडल रेल प्रबंधक, गिरिडीह चेंबर ऑफ कॉमर्स व पूर्व रेलवे के ZRUCC सदस्य प्रदीप अग्रवाल को भेजी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *