गिरिडीह के राजेंद्र नगर निवासी संजय वर्णवाल की पत्नी पर कथित जानलेवा हमले की सूचना पर श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू मर्सी हॉस्पिटल पहुंचीं। उन्होंने पीड़िता से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासनिक मदद का भी प्रयास करने की बात कही।